
दक्ष दर्पण चण्डीगढ़।
रानियां से पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला लगातार सरकार पर आक्रामक होते हुए कड़े सवाल जनहित में उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के दूसरे दिन जहां अर्जुन चौटाला ने हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पर कड़े सवाल उठाए थे तो वही आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन अर्जुन चौटाला ने ग्राउंडवाटर टेस्टिंग की रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए सरकार से इस और ध्यान देने की बात कही।
इन्हें लोग विधायक अर्जुन चौटाला ने ग्राउंडवाटर टेस्टिंग रिपोर्ट की पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री रणवीर मंगवा ने जिस वेबसाइट का एड्रेस दिया है वह अभी अंडर मेंटिनेस है। वह सूचना भी नहीं मिली है। जो टेस्टिंग हुई है उसके अनुसार रिपोर्ट चिंता जनक है। जल शक्ति बोर्ड ने जो ग्राउंड वाटर की टेस्टिंग की है उसमें 23 प्रतिशत पानी के सैंपल है, उनमे 1.5 MP क्लोराइड की मात्रा मिली है। इसके अलावा 14 से 15% ऐसे पानी के सैंपल है, जिनमे यूरेनियम की मात्रा बहुत अधिक पाई गई है। अर्जुन चौटाला ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कोई भी विधायक ऐसा नहीं है जो यह न जानता हो कि इससे कैल्शियम की कमी होने का खतरा रहता है।
इनेलो विधायक के सवाल पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भी जिला स्तर पर पानी की टेस्टिंग के लिए लैबोरेट्री लगाई गई है और प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर भी इस तरह की लेबोरेटरी समय-समय पर जांच करती रहती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राउंड पर जहां भी टीडीएस ज्यादा है वहां हमारी सरकार सुधार लाने के लिए काम कर रही है।
