डीडी न्यूज नेटवर्क चण्डीगढ़
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से गठबंधन टूटना हरियाणा में उभरे नए राजनीतिक दल जेजेपी के लिए बहुत खतरनाक साबित होने जा रहा है पार्टी की स्थिति इतनी कमजोर है कि उसके प्रदेश अध्यक्ष न केवल पार्टी छोड़ गए बल्कि अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में भी शामिल हो गए। उनके कई विधायक पहले से पार्टी से दूरी बनाकर चल रहे हैं और पार्टी छोड़ने का उपयुक्त मौका तलाश कर रहे हैं। सोमवार को जेजेपी के विधायक रामकरण काला के दो पुत्र कांग्रेस में शामिल हुए तो यह बात सब की समझ में आ रही थी कि विधायक ने भी कहीं और नहीं रहना है बल्कि आजकल में उन्हें भी कांग्रेस में ही आना है। जेपी के विधायक ईश्वर सिंह के पुत्र ने अध्यक्ष का अपना पद छोड़ दिया है वह भी बात कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। जननायक जनता पार्टी को मौजूदा चुनाव में बहुत भारी नुकसान होने की आशंका बन रही है ।आज खबर आई कि पार्टी के बड़े दलित नेता कुसुम शेरवाल अशोक शेरवाल भी जेजेपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ अंबाला शहर से जेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हरपाल सिंह कंबोज भी भी भारतीय जनता में शामिलहो गए। पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इन सबको पार्टी में शामिल कराया। इससे एक बात साफ हो गई है कि कभी बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक शेरवाल को प्लेटफार्म के रूप में एक राष्ट्रीय पार्टी मिल गई है वहीं पार्टी को सढौरा और अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कई मजबूत नेता मिल गये है। कहते हैं कि मौके के अनुसार फैसला लेने का नाम ही राजनीति है । परंतु जिस तरह से जेजेपी के लोग प्रतिदिन पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं उससे पार्टी के हाशिए पर पहुंचने के आसार बन गए हैं। ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि एक दो को छोड़कर पार्टी के सारे विधायक पार्टी छोड़ जाए।


