
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
चण्डीगढ़।
कांग्रेस के हमारे सूत्रों के अनुसार करनाल विधानसभा के उपचुनाव और गुरुग्राम लोकसभा के उम्मीदवार को लेकर आज शाम तक फैसला आ सकता है। माना जा रहा है कि गुरुग्राम से राज बब्बर ही कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। जहां तक राज बब्बर का सवाल है उन्हें सेलिब्रिटी के अलावा पंजाबी समुदाय तथा ओबीसी वर्ग ए के प्रतिनिधि के रूप में उम्मीदवार बनाया जा रहा है ।श्री बब्बर मूल रूप से सुनार जाति से ताल्लुक रखते हैं और ओबीसी ए वर्ग से संबंधित हैं। ऐसे में गुरुग्राम में उन्हें पंजाबी मतदाताओं के अलावा मुस्लिम और पिछड़े वर्ग की सहानुभूति और समर्थन मिलने के आसार हैं ।राज बब्बर को टिकट देकर कांग्रेस यह दावा कर सकती है कि हरियाणा में उसने ओबीसी के वर्ग ए को भी प्रतिनिधित्व दिया है हरियाणा में कांग्रेस ने इससे पहले किसी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को लोकसभा में टिकट नहीं दी है। इससे उसे पूरे हरियाणा में सभी लोकसभा क्षेत्र में लाभ हो सकता है। आज करनाल विधानसभा के उप चुनाव के कांग्रेस के उम्मीदवार का भी फैसला हो जाएगा। कांग्रेस ने हरियाणा में जाट गुज्जर अहीर ब्राह्मण पंजाबी रविदासी समाज को प्रतिनिधित्व दिया है अग्रवाल समाज के डॉक्टर सुशील गुप्ता साझे उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
