दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
कहते हैं कि विधानसभा के चुनाव सामने हों तो लोकसभा के उम्मीदवार का आधा चुनाव संबंधित विधानसभाओं के पार्टी के विधायक और टिकट के दावेदार, पार्टी के प्रथम पंक्ति के वरिष्ठ कार्यकर्ता ही लड़ देते हैं ।उनकी परफॉर्मेंस पार्टी प्रत्याशी के चुनाव में जीत का आधार बन जाती है। करनाल में युवा दिव्यांशु बुद्धि राजा कांग्रेस के उम्मीदवार हैं ।पार्टी ने उन्हें टिकट देकर एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने का मौका दिया है ।पहले दिन से ही उनके चुनाव प्रचार में गर्म जोशी देखने को मिल रही है। यहां कोई गुटबाजी भी नजर नहीं आ रही ।आप देख सकते हैं कि बेशक दिव्यांशु बुद्धिराजा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के विश्वास पात्र और समर्थक हैं लेकिन कुमारी शैलजा के विश्वसनीय विधायक शमशेर सिंह गोगी जो करनाल लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र असंध का प्रतिनिधित्व करते हैं ,समर्पित भाव से लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं ।दिव्यांशु बुद्धि राजा 1 मई को नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे ।इसी संदर्भ में शमशेर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों को कार्यक्रम में बढ चढ कर भाग लेने की भावनात्मक अपील की है । इस संबंध में एक वीडियो जारी की गई है जिससे यह पता लगता है कि करनाल में भी कांग्रेस एकजुट है।
