
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। नई दिल्ली महाराष्ट्र का अहमदनगर अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा. इसे लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने घोषणा की कि अहमदनगर शहर का नाम 18वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर ‘अहिल्यानगर’ रखा जाएगा. ध्यान रहे की जब हम महाराष्ट्र में शिर्डी साईं बाबा के दर्शन करने जाते हैं तो हम अहमदनगर जिले में होते हैं।
