
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
मुंबई।
नालासोपारा में हुई पति कि हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मुंबई के गोरेगांव में दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति कि हत्या कर दी हालांकि आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जानकारी के मुताबिक़ महिला मेकअप आर्टिस्ट राजश्री अहिरे ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति भरत लक्ष्मण अहिरे की हत्या की साज़िश के आरोप में मुंबई की आरे कॉलोनी पुलिस ने 35 वर्षीय राजश्री अहिरे को गिरफ्तार किया है. इस केस में प्रेमी चंद्रशेखर पडायाची और उसका साथी रंगा फिलहाल फरार है. बताया जा रहा है प्रेम-प्रसंग के कारण पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, इसके बाद भरत ने चंद्रशेखर को फोन किया, मिलने के लिए बुलाया, पत्नी राजश्री भी पहुँची 15 जुलाई की रात इनके बीच मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर ने उसकी छाती, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर मुक्का मारना शुरू किया और चंद्रशेखर के सहयोगी रंगा ने हमले के दौरान भरत को पीछे से पकड़ रखा था. हमले को देखने के बावजूद पत्नी राजश्री ने न तो हस्तक्षेप किया और न ही पति को बचाने के लिए किसी से मदद मांगी. जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे, दोनों हमलावर भाग गए. अपने पति को अस्पताल ले जाने के बजाय, राजश्री पति को घर ले गई और तीन दिनों तक बिना किसी इलाज के वहीं रखा. इस दौरान, दंपति की दो बच्चियों ने पिता की बिगड़ती हालत देखी, 13 साल की बड़ी बेटी ने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी. राजश्री ने मामला छिपाते हुए दावा किया कि भरत एक बाइक दुर्घटना में घायल हुआ था. पति को मलाड के पठानवाड़ी स्थित एक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 5 अगस्त को इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई. 13 वर्षीय बेटी की गवाही के आधार पर मुंबई कि आरे कॉलनी पुलिस ने राजश्री को गिरफ्तार किया. वही अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश चल रही है.
