
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़ प्रख्यात समाजसेवी दानवीर शशिकांत कौशिक का एक और जलवा भगवान श्री राम मंदिर उद्घाटन की पूर्व संध्या पर 21 जनवरी को समालखा की अनाज मंडी में देखने को मिलेगा ।यहां उस दिन आयोजित कंबल वितरण सम्मान समारोह में खुद श्री शशिकांत कौशिक मुख्य अतिथि होंगे इस अवसर पर 21 000 जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कंबल बाते जाएंगे। इस कार्यक्रम में 108 किलोग्राम वजन का देसी घी से बना एक लड्डू आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। इस लड्डू को आने वाले हजारों लोगों को प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा । लड्डू को गाय के देसी घी से बीकानेर से आने वाले हवाई तैयार करेंगे इस अवसर पर 12000 लोगों के भोजन की व्यवस्था अलग से की गई है। स्वीट डिश के रूप में हलवा विशेष तौर पर भरोसा जाएगा। जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने की सुंदर व्यवस्था की गई है ।आयोजकों के अनुसार जरूरतमंद अधिक संख्या में भी आए तो उन्हें भी निराश नहीं होने दिया जाएगा। शशिकांत कौशिक ने जनता का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में समालखा पहुंचे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
दानवीर शशिकांत ने तरह इसी तरह नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पानीपत जिले के सनौली गांव में भी कंबल वितरण सम्मान समारोह आयोजित कर जन सेवा की। सम्मान समारोह अभियान की शुरुआत 11 दिसंबर को समालखा विधानसभा क्षेत्र के गांव राक्सेड़ा से की गई थी। जन सेवक शशिकांत कौशिक चुलकाना धाम गांव से ताल्लुक रखते हैं लेकिन दानवीर के रूप में उनकी पहचान हरियाणा ही नहीं पूरे पुत्र भारत में इसलिए है कि उन्होंने अपनी आय और संपत्ति का 90% दान देने की प्रवृत्ति जारी रखने का संकल्प ले रखा है ।उन्होंने जन सेवा के लिए अपना पुश्तैनी घर तक जनता को समर्पित कर दिया है । उनकी जन सेवा के अंतर्गत जन सेवक शशिकांत चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में कई वर्षों से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में दो फूड वैन चलाई रहे हैं जिनमें निशुल्क भोजन के सेवा की व्यवस्था है ।श्री कौशिक लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को उनके घर द्वार तक खाद्य सामग्री और जरूरी सामान उपलब्ध कराने के अभियान के समय भी विशेष तौर पर चर्चा में रहे थे ।उन्होंने हर मुश्किल वक्त में जनता की सेवा करने को प्राथमिकता दी। उन्होंने पिछले दिनों दो पहिया चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20000 से भी अधिक हेलमेट वितरित किए। उन्होंने गौ सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी धर्मस्थलों को मुक्त हस्त से दान देने की ऐसी व्यवस्था शुरू की है कि लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं। समालखा में ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए उन्होंने महंगी जमीन दान स्वरूप दी और समालखा में एक पुस्तकालय की भी स्थापना की है। 21 जनवरी के तीसरे कंबल वितरण सम्मान समारोह को लेकर पानीपत जिला क्षेत्र में लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां कोने-कोने में हर गांव में शशिकांत कौशिक के कार्यकर्ता और वॉलिंटियर जन सेवा के उनके कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और वह एक सप्ताह से अपने काम में लगे हुए हैं और लोगों को कार्यक्रम की सूचना दे रहे हैं। 21 जनवरी के कार्यक्रम की गूंज निश्चित तौर पर दूर तक जाएगी।
समालखा के उपरोक्त कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिलेगी ।चोटी के तीन गायक लोगों का मनोरंजन करने विशेष तौर पर बुलाए गए हैं इनमें हट जा ताऊ पाछे नै ,फेम के विकास भी शामिल है।
