
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़ इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता धर्मवीर पाढा ने नीलोखेड़ी हल्के में प्रभारी के तौर पर कार्यक्रमों नीलोखेड़ी , बौराणी, बैरसाल, और बरसालू आदि गांवों के कार्यक्रमों में भाग लिया। बलवान बाल्मीकि जिला, प्रधान एससी सैल इनैलो, वरिष्ठ नेता कंवरपाल बुटाना, मुकेश बराणी पूर्व प्रत्याशी, और इनैलो नेता अजीत सिंह रंगा और मामू सिंह आदि ने कार्यक्रमों का प्रभाव शाली तरीके से आयोजन किया।
इन कार्यक्रमों में भारी सर्दी के बावजूद सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जनता में मौजूदा सरकार के खिलाफ भारी रोष है और इनैलो के प्रति उत्सुकता है। जनता इनैलो नेतृत्व में सरकार से उम्मीद लगा रहे हैं।
नीलोखेड़ी हल्के में चौ ओमप्रकाश चौटाला जी के प्रति श्रद्धा और आदर भाव और चौ अभय सिंह चौटाला जी के सत्यवादी और त्याग भावना पूर्ण जीवन के प्रति आदर भाव प्रचूरता से देखनें को मिला ।
कार्यकर्ताओं में गजब का जोश इनैलो की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए काफी है।
इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ इनैलो नेता डा: राजपाल रोड़ जी , इनैलो किसान सैल प्रदेश सचिव, हल्का प्रधान भगवंत संधु, युवा प्रधान मानेंद्र पुनिया, ललित शर्मा, सुखराम रोड़ जोन प्रधान, प्रीतम बाल्मीकि, मामू सिंह रोड़ और अरुण आदि नेताओं ने भाग लिया।

