
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। मोहाली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के तत्वाधान में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निमंत्रण के लिए 10 दिसंबर 2023 को भेजे गए पवित्र अक्षत (पीले चावल) 17 दिसंबर 2023 रविवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर फेज 11 मोहाली (पंजाब) में श्री राम दरबार पूजन एवं हवन के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम के जयकारे जय घोष सनातन धर्म की जय हो भारत माता की जय हो इन जयकारो और देशभक्ति के उद्घोष लगाकर अक्षत कलश के पीले चावलों को नौ पवित्र स्थान के लिए वितरण किया गया यह पवित्र स्थान लालूडू, बनूर, मोहाली, डेराबस्सी, खरड़, जीरकपुर, कुराली, रतवारा साहब, घरों यह पवित्र अक्षत श्रद्धालुओं को घर-घर वितरण किए जाएंगे। संपर्क अभियान के तहत श्रद्धालु बंधुओं को घर-घर संपर्क करके श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पधारने व दर्शन के निमित्त निमंत्रण दिया जाएगा। इसके साथ ही श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष का इतिहास व जानकारी पत्रक के माध्यम से दी जाएगी। इस दौरान मोहाली ब्राह्मण सभा प्रधान श्री विशाल शर्मा एवं श्री राजीव शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री विशाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री राम की कृपा से सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो गई। संगठित समाज होने का यह परिणाम है । उन्होंने कहा कि भगवान राम और उनकी जन्म भूमि हमारे लिए गौरव है। 500 वर्षों के संघर्ष काल के बाद आज हमारे लिए आस्था का केंद्र अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिनकी आगामी 22 जनवरी 2024 को भव्य प्राण प्रतिष्ठा होगी इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। जिसमें हम सभी सहभागी बने उन्होंने कहा अयोध्या से राम जन्म भूमि ट्रस्ट की तरफ से भेजे गए अक्षत (पीले चावल) को प्रत्येक हिंदू के घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया । इस पुनीत कार्य को आरंभ करने के लिए 17 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की श्री पंचमी तिथि को चुना गया इसी दिन भगवान श्री राम का विवाह उत्सव मनाया जाता है।श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर फेस 11 मोहाली में इस पावन अवसर पर मंदिर के प्रधान श्री प्रमोद मिश्रा जी श्री गगन गुलेरी जी श्री दीपक गुप्ता जी श्री प्रीतम राणा जी श्री कुलदीप बाजोला जी एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के सभी सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर संकीर्तन मंडली की तरफ से सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस पवित्र कार्य के लिए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा उत्तम व्यवस्था करवाई गई थी।
