
दक्षं दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
कैथल (कृष्ण प्रजापति): फतेहपुर स्थित अंबेडकर भवन में जिला परिषद की ओर से बनने वाले शैड का शुभारंभ जिला पार्षद पंडित देवेंद्र शर्मा पुजारी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस शैड के निर्माण से कार्यक्रम के आयोजनों के दौरान बहुत फायदा होगा और यह ग्रामीणों की ओर से काफी समय से रखी जाने वाली मांग थी जोकि जल्द पूरी होगी। इस दौरान जिला परिषद के वाइस चेयरमैन कर्मबीर कौल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद देवेंद्र शर्मा पुजारी ने कहा कि ग्रामीणों को विकास कार्यों के लिए कहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और सभी गांवो में समान रूप से विकास कार्य जिला परिषद के माध्यम से करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद परिवार में सभी सदस्य एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और जहां भी उद्घाटन या शिलान्यास कार्यक्रम होता है, एक-दूसरे के वार्ड में शरीक होते हैं, जिससे दूसरों को भी भाईचारे की प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य से आज निर्माण कार्य के उद्घाटन अवसर पर वाइस चेयरमैन कर्मवीर कौल विशेष तौर पर उपस्थित हुए और गत दिवस हजवाणा गांव में जिला पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र टाया ने उन्हें आमंत्रित किया था। वाइस चेयरमैन कर्मबीर कौल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब की बार जाति-पाति से ऊपर उठकर के एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति पुजारी देवेंद्र शर्मा को पार्षद चुनकर वार्ड के लोगों ने अच्छा चुनाव किया है क्योंकि पुजारी देवेंद्र शर्मा की सोच विकास करवाने की है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता से करवाने का पुजारी देवेंद्र शर्मा का हमेशा से प्रयास रहता है। जिला पार्षद देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी गांवो में बिना किसी भेदभाव के और पारदर्शी तरीके से विकास करवाना ही उनका लक्ष्य है जिसे वे हमेशा निभाएंगे। इस मौके पर प्रदीप गोलन, पंकज गर्ग, ब्लॉक समिति सदस्य सचिन, प्रकाश टेलर उर्फ काला, राजपाल सैन, रामसिंह, रामचंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
