
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला, 17 दिसम्बर: आज राष्ट्रीय पेन्शनरज दिवस के अवसर पर हरियाणा पेन्शनरज समाज पंचकूला के पदाधिकारियों ने सेक्टर 11 में बड़े उत्साह से इस दिवस नाया। इस कार्यक्रम में पेन्शनरज समाज के पदाधिकारियों के अनुरोध पर वरिष्ठ जजपा नेता एवं पूर्व कार्यकारी अधिकारी नगर निगम पंचकूला ओ पी सिहाग विशेष अतिथि के रूप में पहुँचे। पेन्शनरज समाज के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में पंचकूला जिले के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधित एवं अन्य मुद्दों बारे आ रही समस्याओं बारे चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी रहे जजपा जिला पंचकूला बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के संयोजक के सी भारद्वाज ने कहा कि 30- 35 साल सरकारी सेवा में रहकर आमजन की सेवा में अपना पूरा जीवन लगाने के बाद सेवानिवृत होने पर परिवार के लिए पेन्शन ही एक मात्र बुढ़ापे का सहारा होता है। जजपा नेता ओ पी सिहाग ने कहा कि जो भी दिक्कतें/परेशानियां पेन्शनरज को आती हैं उस बारे उनको पूरा ज्ञान है तथा इस मामले में वो हमेशा पेन्शनरज के साथ खड़े हैं । उल्लेखनीय है कि पंचकूला में विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त होने उपरांत हजारों कर्मचारी एवं अधिकारी अपने परिवारो के साथ रहते हैं तथा इनका गुजारा पेन्शन से ही चल रहा है।
इस अवसर पर पेन्शनरज समाज के पदाधिकारी जयपाल नंदल, हरशरन सिह ,सोमदत्त भारद्वाज, राजेन्द्र सिंह सैनी,तेजपाल राठौर, आजाद सिंह, रामकुमार सोलंकी, राजेन्द्र मेहरा, धर्म पाल जागङा,सरदारी लाल, बी एस मैहला, भीखी राम गुप्ता, देवकी नंदन, पी आर डाबला आदि उपस्थित थे।
