
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
भारत विकास परिषद डेराबस्सी की ओर से सोमवार को बरवाला रोड पर कढ़ी, चावल, रोटी, आलू छोले और हलवे का लंगर लगाया गया।
जानकारी देते हुए परिषद के प्रेस सचिव एवं समाज सेवी परमजीत रम्मी सैनी ने बताया कि परिषद सदस्य विजय भोले के पुत्र इसान के जन्मदिन के अवसर पर विजय भोले द्वारा सेवा की गई।
परमजीत सैनी ने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ न कुछ सेवा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि सेवा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने मानव जीवन को सफल बना सकते हैं
हम उस परमपिता परमेश्वर से मिल सकते हैं।
इस अवसर पर काउंसिल अध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव बरखा राम, कैशियर नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन कपिल गुप्ता, ऋषि जिंदल, अरुण कुमार मौजूद रहे।
