
डेराबस्सी, 24 जुलाई
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
स्कूल के एडमिशन काउंसलर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार परमजीत सिंह, स्कूल के एमडी गुरदीप चहल, बरखा राम, सुभाष चोपड़ा, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष परमजीत रम्मी सैनी, प्रकाशक विशाल शर्मा और स्कूल स्टाफ ने स्कूल परिसर में लगभग 50 पौधे लगाए।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्कूल के एमडी गुरदीप चहल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों से जहां हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है, वहीं इनकी लकड़ी इंसान की कई जरूरतों को पूरा करती है। बड़े शहरों के निर्माण के कारण बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जा रहे हैं। अगर पेड़ नहीं लगाए गए तो हमारे लिए सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए उन सभी विद्यार्थियों को पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती ऋतु, नेहा, शेफाली एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
