
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com नई दिल्ली :भारतीय कुश्ती फेडरेशन के चुनाव 4 जुलाई को होंगे। फेडरेशन की ओर से सोमवार को इसकी घोषणा की गई चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है कुश्ती फेडरेशन के निवृत्ति मां अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह यह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे क्योंकि वे तीन बार फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। खेल मंत्री ने पहलवानों को 30 जून तक चुनाव कराने का आश्वासन दिया था। पता चला है कि फेडरेशन ने कुछ रैफ्रीज को पद से हटा दिया है।
