
हिसार रेंज के ए डी जीपी श्रीकांत जाधव पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
सिरसा……… आगामी 18 जून को गृह मंत्री अमित शाह के सिरसा आगमन को
लेकर एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाधव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरसा
में हिसार रेंज के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर रैली के
दौरान किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेकर समीक्षा उपरांत
आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि कानून व्यवस्था
बनाए रखना तथा बेहतर सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करना पुलिस का परम
दायित्व है,इसलिए सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी के दौरान पूरी
सावधानी व सतर्कता बरतें ।

बैठक के दौरान एडीजीपी हिसार रेंज ने कहा कि
रैली के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े
तथा असमाजिक तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जाए । इस अवसर
पर उन्होंने कहा कि रैली के दौरान जहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह
चाक-चौबंध रखी जाए,वहीं यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था को भी पूरी तरह से
दुरुस्त रखा जाए । बैठक के दौरान जिला सिरसा के पुलिस अधीक्षक उदय सिंह
मीना ने आगामी 18 जून को गृह मंत्री,भारत सरकार अमित शाह के सिरसा आगमन
को लेकर किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी ।

बैठक के
बाद एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाधव ने सभी पुलिस अधिकारियों को साथ
लेकर गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली रैली स्थल अनाज मंडी, शहर सिरसा
में जाकर वहां पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर हिसार
के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, सिरसा के पुलिस अधीक्षक उदय सिंह
मीना, फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी,जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित
कुमार,हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद के अलावा सिरसा की सहायक पुलिस
अधीक्षक दीप्ति गर्ग तथा फतेहाबाद की सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता
सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
