दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुर रानी,संतोष सैनी ,27 मई 2023
खण्ड के गाँव बड़ौना खुर्द में एक महिला दोपहर को गहने व नकदी लेकर लापता हो गई।जब मायके वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।महिला के पति मोती लाल वासी होली ने बताया कि वह मज़दूरी का काम करता है।करीब 8 साल पहले उसकी शादी बड़ौना खुर्द में हुई थी।जिसके बाद वह अपनी पत्नी व तीनों बच्चों के साथ बड़ौना खुर्द में रहता है।जब 24 मई को दोपहर 2.30 बजे वह अपने घर वापिस पहुँचा।तो देखा कि उसकी सास व तीनों बच्चें सोये हुए थे और पत्नी घर पर नही थी।जब शाम तक पत्नी घर वापिस नही लौटी।तो उन्होंने उसे ढूँढना शुरू किया,लेकिन वह कही नही मिली।तभी महिला के पति ने घर पहुँचकर देखा कि उसकी पत्नी बिना बताये घर से जेवर व नगदी लेकर फुर्र हो गई।जिसके बाद पीड़ित पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जाँच शुरू कर दी है।
