
परवाणू में विकास कार्यों सफाई व्यवस्था तक के लिए भाजपा नेताओं को आना पड़ा आगे।
मदन मेहरा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com परवाणू विकासकार्यों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए । भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर सरकार से नगर परिषद में पार्षदों के मदभेद को समाप्त करने की मांग की । इस बैठक में पूर्व मनोनीत पार्षद राजकुमार घई ने पत्रकारों को बताया की पिछले छह महीने से पार्षदों की आपसी लड़ाई के चलते शहर के काम ठप्प पड़े हैं। पार्षदों द्वारा दिए गए अविश्वास पत्र पर भी सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है । उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा विकास कार्य तो दूर शहर की साफ सफाई पर भी नियंत्रण नहीं है । घई ने बताया कि शहर में जगह जगह सीवरेज की लीकेज देखी जा सकती है। लोगों को बदबू झेलनी पड़ रही है। राजकुमार ने कहा कि स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी को नगर परिषद के मामले में हस्तक्षेप कर विवाद को सुलझाना चाहिए ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू हो सके । उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पार्को के लिए 52 लाख मंजूर हुए थे परंतु वर्तमान सरकार में नगर परिषद द्वारा अब तक इस बारे कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस मामले में जो भी फैसला लेना हो जल्द से जल्द लें वर्ना हमें मजबूर आंदोलन करना पड़ेगा या फिर न्यायालय का सहारा लेना पड़ेगा । इस अवसर पर नगर परिषद पार्षद किरण चौहान पूर्व पार्षद कृष्णा मंडयाल ,विनोद ठाकुर ,अश्विनी शर्मा ,केवल सिंह, ग्राम पंचायत टकसाल उप प्रधान नीरज शर्मा , शकुंतला पांटा मौजूद रहे ।
