
मदन मेहरा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com परवाणू परवाणू नगर परिषद द्वारा 20 मई से 5 जून तक सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा सफाई इंस्पेक्टर करण सिंह वर्मा ने बताया कि सभी शहर वासियों को इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं कि वह अपने घर में पुरानी कमीज शर्ट कपड़े प्लास्टिक का सामान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो खराब हो गए है उनको हमारे बनाए गए सेंटर नगर परिषद के प्रांगण में एकत्रित करें ताकि जो उनमें से रीसाइक्लिंग करके गरीबों में वितरित किया जा सके इसके लिए नगर परिषद के सभी वार्डों में इस प्रकार का जाग्रति अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने जनसाधारण से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में भागीदारी बने ताकि सफाई अभियान सफल हो सके
