
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
आज शनिवार है और वह भी महीने का आखिरी। कुछ लोग यह मानकर चलते हैं कि हर महीने पहले शनिवार और आखिरी शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है और आज महीने का आखिरी शनिवार है इसलिए आज भी छुट्टी ही होगी।
जबकि आज बैंक की छुट्टी नहीं है इसका कारण यह है कि नियम यह है कि हर महीने पहले और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी रहेगी जबकि आज मौजूदा महीने का यह पांचवा शनिवार है इसलिए छुट्टी का कोई मतलब ही नहीं।यह छुट्टी पिछले शनिवार को थी इसलिए आज आप बैंक जाकर अपना कोई भी काम करा सकते हैं।
