
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
(पुनीत महाजन)
चंडीगढ़, 25 मई : नगर निगम कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए शहर के मेयर सौरव जोशी ने सफाई कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक में प्रमुख रूप से राजेश कालिया एवं विनोद उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निवारण पर जोर दिया।

मेयर ने कहा कि नगर निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और बेहतर कार्य वातावरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा निगम की प्राथमिकता है।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पक्षों ने कर्मचारियों के हित और शहर के बेहतर प्रशासन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
