
रणदीप सिंह सुरजेवाला सांसद
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
सांसद और कांग्रेस के नेता रणधीर सिंह सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर एक बार फिर धावा बोला है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डीज़ल-पेट्रोल पर 3 दिन के अंतराल में ये दाम बढ़ाने के बाद जेब लुटाई की, दूसरी “भाजपाई महंगाई किस्त” आ गई है ! उन्होंने एक बयान में कहा कि 15 मई को ही डीजल और पेट्रोल के दाम में 3-3 रुपए की “महंगाई का छिड़काव” भाजपा ने किया था..16,17,18 मई निकली, आज 19 मई को ₹0.90 और बढ़ा डाले !
15-19 मई के बीच दो किस्त में कुल ₹3.90/लीटर दाम बढ़ा दिए, अब दिल्ली में पेट्रोल का रेट ₹98.64 और डीजल का रेट ₹91.58 पहुंच गया है ! हरियाणा में तो ₹100 पार हो गया है ।
इसी तरह CNG की कीमतों में भी 3 दिन और 2 किस्तों में ₹3/Kg. का दाम बढ़ाई का काम लगा दिया है !
डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से पहले ही कहर बरपाती महंगाई अब और विकराल होती जा रही है !
जब लगातार कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) सस्ता रहा (12 साल तक अमेरिकी डॉलर 70) पर बैरल), तो बीजेपी एंड कंपनी ने इसे लूट और मुनाफाखोरी का रास्ता बना लिया !
11 साल तक औसतन हर दिन 1,000 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया तब तो जनता को कोई राहत नहीं दी, अब घाटे के बहाने ये रोज-रोज “लूट की आफ़त” कब तक चलती रहेगी?
तेल कंपनियां के “मुनाफे के दशक” में साझेदारी और हिस्सेदारी से भरपूर वसूली करने वाली “बीजेपी एंड कंपनी” देश को भयानक बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के दलदल में धकेलती गई…
अब तेल कंपनियों के “घाटे के झांसे” को बराबर करने में पूरा ‘इकोसिस्टम’ और ताकत झोंकने वाली भाजपा को देश के करोड़ परिवारों की जरूरतों और मुसीबतों से जैसे कोई लेना-देना नहीं?
“उपदेश के लिफाफे” और मोदी सरकार की “नाकामियों के पहाड़ की आड़” में, जनता से ये “लूट और उगाही का खुला खेल” कब तक चलेगा?
