
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
नगर निगम पंचकूला के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। सभी प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार का पहलाऔर दूसरा दौर समाप्त कर चुके हैं ।अब उन्हें अपने काम और परफॉर्मेंस की समीक्षा करनी है। पंचकूला की बात करें तो यहां सप्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद उम्मीदवारों की चर्चा इसलिए आम हो रही है कि पिछले निगम में भारतीय जनता पार्टी का ही दबदबा और हस्तक्षेप था। अधिकांश पार्षद और मेयर भारतीय जनता पार्टी के ही थे। बीच में कांग्रेस और बीजेपी के कुछ पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे।
इस समय भारतीय जनता पार्टी के जो पार्षद उम्मीदवार जनता की नजरों में कंफर्टेबल और विजयी माने जा रहे हैं उनमें से एक पांच नंबर वार्ड के उम्मीदवार जय कुमार कौशिक उर्फ़ सोनू से दक्ष दर्पण की चर्चा हुई तो जीत को लेकर आत्मविश्वास उनके चेहरे से झलक रहा था । उन्होंने बताया कि क्योंकि वे पार्टी में संगठन में महत्वपूर्ण पद पर हैं ऐसे में उन्होंने अपने कामकाज को सही दिशा और योजनाबद्ध तरीके के से निपटने के विचार को कभी हल्के में नहीं लिया। सारे वार्ड में काम किया ।जनता के दुख सुख और समस्याओं का ध्यान रखा ।पार्टी का जिले के महामंत्री होने के नाते उन पर अनुमान से ज्यादा काम करने की जनता की अपेक्षा का सूफल यह रहा कि वह सेक्टर 15 में एक शानदार कम्युनिटी सेंटर बनवाने में सफल रहे।
शिक्षा की बात करें तो पीएम श्री संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्थापना करने के अलावा पानी की निकासी, सफाई और बुजुर्गों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी आदि बनवाने में सफल रहे। उन्होंने जनता की समस्याओं को हमेशा अपनी प्राथमिकता समझा और अब चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता से जो समर्थन प्यार और सहयोग मिल रहा है उससे वह न केवल अभिभूत है बल्कि उन्हें भविष्य में और बड़ा करने की इच्छा हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह वार्ड में कुछ और बड़ा करने की कोशिश करेंगे। जयकुमार श कौशिक युवा पार्षद हैं। पार्टी संगठन और पार्षद के रूप में अपने काम को बड़ी तल्लीनता के साथ करते हैं यही उनकी पहचान भी है। यह हम नहीं कह रहे वार्ड के लोगों की आवाज है।
आओ, देखें पार्षद जयकुमार से बातचीत की एक वीडियो
