
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला: पंचकूला नगर निगम वार्ड नंबर दोबारा 12 के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश जगोता के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने कहा कि पंचकूला नगर निगम में मेयर पद के उम्मीदवार श्यामलाल बंसल अच्छे मतों के अंतर से चुनाव जीत रहे हैं उन्हें सभी वार्डो से भरपूर समर्थन मिल रहा है जो यह संकेत दे रहा है कि पंचकूला के लगभग हर वार्ड में कमल खिलने के आसार हैं। उन्होंने दावा किया कि वार्ड नंबर 12 से राकेश जगोता को वार्ड में इसलिए भी भरपूर समर्थन मिल रहा है कि वह न केवल सामाजिक दृष्टिकोण के व्यक्ति हैं बल्कि बहुत सुलझे हुए इंसान भी है। उन्होंने उपस्थित जनों से कमल के फूल के निशान के पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहुत कुछ नया किया सिस्टम बनाया योजनाएं बनाई और यह काम पारदर्शिता के आधार पर भी किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के मतदाता भाजपा जीत को लेकर उत्साहित हैं।

श्री भंडारी ने सेक्टर 11 मार्केट के बूथ नंबर एक में बनाए गए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया तो माहौल पूरी तरह से राजनीतिक इसलिए नजर आया कि इस अवसर पर वार्ड के मौजिज लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। इस अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
