
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
Government model High School sector 12 Chandigarhकी प्रतिभाशाली छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। PGIMER Chandigarh में International Day of Immunology के अवसर पर आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा किर्ती गुप्ता ने प्रथम स्थान तथा तनिषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी सोनी ने इस सफलता पर समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को तैयार कराने में कला अध्यापक नितिन शर्मा तथा संस्कृत अध्यापिका रेणु रानी , संगीता मैडम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही छात्राओं ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
