
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला 29 अप्रैल (संदीप सैनी)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचकूला के विकास और स्थानीय जनसंपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से आज सेक्टर 12A में एक विशाल ‘जनसभा’ का आयोजन किया। यह सभा वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री तरुण भंडारी जी की गरिमामयी उपस्थिति और कुशल निगरानी में हुई।

शाम को पार्क में सभी उपस्थित सेक्टर वासियों व गांव वासियों ने जमकर जय श्री राम के उद्घोष के नारे लगाए और अनुराधा पूरी को भारी बहुमत से जीताने का वादा किया।

इस जनसभा का मुख्य उद्देश्य भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार श्री श्यामलाल बंसल जी और वार्ड नंबर 11 की उम्मीदवार श्रीमती अनुराधा पूरी जी के पक्ष में समर्थन जुटाना था। सभा के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश देवी नगर व मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल, पूर्व मेयर श्रीमती उपेंद्र अहलूवालिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा नेता तेजेंद्र गुप्ता, संजीव गोयल, मुदिता शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने क्षेत्र के विकास, आगामी योजनाओं और स्थानीय मुद्दों पर जनता के साथ सीधा संवाद किया।
श्रीमती अनुराधा पुरी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार सहित पहुंचकर इस बार मतदान करें। बीजेपी को सफल बनाएं और क्षेत्र की उन्नति में अपना सहयोग दें।
