
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी मशाल जुलूस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को यह भरोसा दिलाया है कि उन्हें लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वादा नहीं, बल्कि एक संकल्प है जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया यह विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह मशाल यात्रा इसी तरह जारी रहेगी।
श्री बड़ौली ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए महिलाओं के मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि भाजपा वास्तविक रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। श्री बड़ौली ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार अवश्य मिलेगा।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं के हक के विरोध में रही है। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस ने जो रवैया अपनाया है उसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना होगा। रेखा शर्मा ने कहा कि चुनावों में महिला शक्ति कांग्रेस को सबक सिखाएगी। इस मौके पर संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, विधायक शक्ति रानी, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, संजय आहूजा, बबली शर्मा, परमजीत कौर, सोनिया सूद, रितू गोयल, सरपंच कविता, सारू ढिमरी, निश्चित शर्मा, संगीता बैंसला, अनुराधा वर्मा, मोनिका धनोया और ममता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
