
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला, 22 अप्रैल।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने पर प्रसन्नता ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा, ज़मीनी संघर्ष कर हरियाणा की राजनीति में श्याम लाल बंसल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अजय मित्तल ने कहा, श्याम लाल बंसल को पंचकूला के हर वर्ग और समाज का भरपूर समर्थन है। उन्होंने कहा, अपने सरल और विनम्र स्वाभाव से श्याम लाल बंसल कार्यकर्ताओ में भी बेहद लोकप्रिय है। अजय मित्तल ने विश्वास जताते हुए कहा, पंचकूला नगर निगम चुनाव में पार्टी श्याम लाल बंसल के नेतृत्व में पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार अपना मेयर बनवाने के कामयाब होगी।
