
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
पंचकूला नगरनिगम के मेयर तथा पार्षदों के नामों पर अंतिम मुहर बुधवार 22अप्रैल को लग पाएगी । यह जानकारी देते हुए जिला शहरी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि जाट भवन सेक्टर 6 पंचकूला में सुबह 10 बजे इंडियन नेशनल लोकदल के जिला पंचकूला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आवेदकों की बैठक बुलाई गई है।
इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला करेंगे। मेयर उम्मीदवार तथा पार्षदों के नामों पर विचार किया जाएगा तथा सर्वसम्मति से मेयर तथा वार्डों में पार्षदों के नाम बैठक के तुरंत बाद घोषित कर दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इंडियन नेशनल लोकदल पंचकूला नगरनिगम के चुनाव अपने चुनाव चिन्ह ऐनक पर लडने की घोषणा पहले ही कर चुका है । मनोज अग्रवाल ने कहा कि मेयर समेत सभी वार्डों में पार्षद उम्मीदवार उतारे जाएंगे। पार्टी के पुराने तथा वफादार कार्यकर्त्ता को ही मेयर पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। वार्डों में भी चुनाव लडने के इच्छुक कार्यकर्त्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी । लेकिन अन्य पार्टियों से आ रहे योग्य प्रत्याशियों के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। एकं केन्द्रीयकृत कार्यालय खोलने की योजना है जहां से पूरा चुनाव मानीटर किया जाएगा।
