
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
मनीमाजरा के शांति नगर, पिपली वाला टाउन सहित कई क्षेत्रों में पिछले करीब एक सप्ताह से पानी का प्रेशर काफी कम आ रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने बताया कि इलाके के कई घरों में पानी बेहद कम दबाव से पहुंच रहा है, जिसके कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या लगातार बनी हुई है और प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देकर समाधान करना चाहिए।
वहीं स्थानीय निवासी पवनदीप सिंह सनी, अमीर चंद मिठू और अमनदीप सिंह रिकी बेबी चंदा ननी देवी ने भी बताया कि पिछले एक हफ्ते से पानी का प्रेशर बहुत कम है, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने आगे बताया कि इस संबंध में उन्होंने एसडीओ जोगिंदर जी से संपर्क किया है। एसडीओ ने आश्वासन दिया है कि पीछे से कोई तकनीकी समस्या आ रही है, जिसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जाए।
