
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
डबवाली के विधायक और इंडियन नेशनल लोकदल के नेता आदित्य देवीलाल समय-समय पर यह साबित करते रहते हैं कि जहां उनकी पृष्ठभूमि शुद्ध तौर पर राजनीतिक है और वेन केवल राजनीति में परिपक्व व्यक्ति की तरह आचार व्यवहार करते हैं बल्कि किसान होने के नाते किसान के साथ मजदूर के हालातों और अपेक्षाओं को बहुत अच्छे से महसूस करते हैं और मौका मिलता है तो वह प्रशासन और सरकार को आईना दिखाने से चूकते नहीं। उन्होंने अनाज मंडी में गेहूं की उपज ट्रैक्टर आदि किसी वाहन की बजाय ऊंट रेहडी से ले जाकर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ही नहीं सरकार को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने यह जाता दिया कि किसान ट्रैक्टर का उपयोग करते हैं तो उन रेहड़ी भी उनके काम की चीज है इस बारे में सरकार ने सोचा भी नहीं तो यह उसकी कमजोरी को दर्शाता है।
डबवाली से इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक जुझारू यूवा आदित्य देवीलाल हरियाणा मे किसान मजदूर विरोधी और तानाशाही सरकार द्वारा लाये गए नए कानूनों से आम जन मानस को मंडी मे बहुत परेशानी हो रही है. जिसके विरोध मे इनेलो लगातार किसानों मजदूरों क़े हक मे अनाज मंडी मे बायोमेट्रिक नंबर प्लेट क़े बिना पुराने तरीको से किसान की उपज मंडी मे उसके लिए अनाज मंडी मे बूथ बनाकर सहयोग कर रही है. डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला अपनी गेहूं डबवाली अनाज मंडी मे ऊंट गाड़ी पर लेकर आये और अधिकारिओं से बोले इसका नंबर प्लेट और बायो मैट्रिक करो. वरना किसान मजदूरों को क्यों तंग कर रहे हो ।
मंडी में उपस्थित अधिकारियों शायद उसे समय यह बात याद आ गई होगी की यही आदित्य देवीलाल अधिकारियों की अपनी भाषा में समझाने के लिए लाठी से भेड़ हांक कर नगर परिषद के कार्यालय ले गए थे। पता चला है कि आदित्य देवीलाल के ताजा और व्यवहारिक कदम के बाद अधिकारिओं ने किसानो को आश्वाशन दिया कि उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। | इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक डा सीताराम सहित पार्टी क़े पदाधिकारी भी मौजूद थे।
