
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
कक्षा दसवीं की परीक्षा में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों का दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन परिणाम। छवि ने 97.60% अंक लेकर प्रथम, दृष्टि ने 96.40% अंक लेकर द्वितीय,यति ने 96.20% अंक लेकर तृतीय,विहान ने 95%अंक लेकर चतुर्थ व यश राणा ने 94% अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों को गौरांवित किया|
विषय अनुसार
- हिंदी: 100 अंक – छवि
- सामाजिक विज्ञान: 99 अंक – छवि
- अंग्रेजी: 96 अंक – दृष्टि
- गणित.: 98 अंक – नैतिक
- विज्ञान: 95 अंक – छवि
- आई.टी: 100 अंक- छवि
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ जी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
