
क्या 2024 के विधानसभा चुनाव में नांगल चौधरी से अगर अभय यादव चुनाव जीत जाते तो बीजेपी उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बना देती, इस बात की चर्चा अब पूरे हरियाणा में हो रही है, साथ ही अमित शाह का चुनाव के समय का वह बयान भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अभय यादव को बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी, अमित शाह ने अब तक जिनके लिए भी चुनावी सभा में बड़ा आदमी बनाने की बात कही उन्हें बनाया भी है l
सम्राट चौधरी 2025 बिहार चुनाव ( जीत )
भजनलाल शर्मा 2023 राजस्थान चुनाव (जीत )
मोहन यादव 2023 मध्य प्रदेश चुनाव (जीत)
विष्णु देव साईं 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव (जीत )
बानदी संजय 2023 तेलंगाना चुनाव (सरकार नहीं बनी )
अभय यादव 2024 हरियाणा चुनाव (हार )
रमेश बिधूड़ी 2025 दिल्ली चुनाव (हार )
अमित शाह की बात को शायद अहीरवाल समझ नहीं पाया, लेकिन लगता है सभी नेता समझ गए थे, इसलिए पूरे अहीरवाल में भाजपा सिर्फ एक सीट हारी वह भी नांगल चौधरी, नांगल चौधरी सीट की चर्चा की सबसे ज्यादा थी, लेकिन अभय यादव अपना ही चुनाव हार गए, या आप यह भी समझ सकते है कि कुछ ताकतों ने अभय सिंह यादव को जीतने नहीं दिया, और यादव सीएम शायद बनते बनते रह गया, नायब सैनी की तरह अभय सिंह यादव भी खट्टर का खास विधायक था।
