
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
टोंक (आदित्य कश्यप ) l देर रात दिल्ली बाम्बे एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप चालक और उसके साथ मौजूद किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को
संभलने तक का मौका नहीं मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देई-नैनवा
क्षेत्र के करवर बांध से टिंडे की सब्जी लेकर
नटवाड़ा निवासी सोराज (45) पुत्र रामजी लाल पिछले करीब 15 दिनों से लगातार दिल्ली स्थित आजादपुर
मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह अपनी पिकअप में
टिंडे भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ छावनी टोंक निवासी किसान हेमराज (40) पुत्र
फूलचंद कीर भी मौजूद था। दोनों देर रात करीब 2 बजे आजादपुर मंडी पहुंचकर टिंडे की खेप उतार चुके थे और इसके बाद वापस टोंक के लिए लौट रहे थे। वापसी के दौरान गुड़गांव के पास नूह हरियाणा में सामने से आ रहे एक तेज
रफ्तार ट्रेलर से उनकी पिकअप की
सीधी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी
कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो
गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली,
लेकिन मृतकों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से प्रारंभिक शिनाख्त में दिक्कत हुई। बाद में मोबाइल फोन
के जरिए संपर्क कर सोराज के बड़े पुत्र पृथ्वीराज कीर को हादसे की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर
मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। सोराज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था
और उसके दो अविवाहित पुत्र हैं तथा हेमराज के दो अविवाहित पुत्र और एक पुत्री है जो
पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की असामयिक मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट
गहरा गया है। वहीं हेमराज के परिवार
में एक बेटी और दो बेटा है। उनके
निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़
टूट पड़ा है। पुलिस ने दोनों शवों
का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों
को सुपुर्द कर दिया है तथा हादसे
के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई
इस दुर्घटना में सोराज व हेमराज की मृत्यु होने पर कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार, मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन, प्रदेश उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, छात्रावास के अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, मांगीलाल कहार, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, राजूलाल धीवर एएसआई, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, मीडिया प्रभारी दानमल कहार, ओम शंकर कहार, पार्षद मुकेश कश्यप, प्रदेश सचिव जितेन्द्र धीवर, मोहनलाल कम्पाउंडर सहित अनेक समाज बंधुओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
