
सिंबॉलिक इमेज साभार।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कुरुक्षेत्र, 20 अप्रैल (नीतू चौहान)
शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में पति-पत्नी ने पहले 3 साल की बीमार बच्ची को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी झूल गए। घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में तीनों लटके मिले, जबकि कमरा बंद था।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का पता उसे समय चला जब समीप ही रहने वाले एक रिश्तेदार के मोबाइल पर मृतक जितेंद्र की ओर से भेजा गया टेक्स्ट मैसेज मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई और कृष्ण गेट एसएचओ बलजीत सिंह डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे तो कमरा खोलने पर करीब 32 वर्षीय जितेंद्र 30 वर्षीय युक्ता, उनकी तीन वर्षीय बेटी फंदे पर लटके हुए थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई।
बॉक्स
मृतक अंबाला में करता था नौकरी
मृतक जितेंद्र अंबाला में नौकरी करता था। उसकी पत्नी हाउसवाइफ थी। बताया जा रहा है कि 3 वर्षीय बेटी पैरालाइज थी जिससे वह दोनों काफी परेशान रहते थे और इसी वजह से ही उन्होंने यह कदम उठा लिया।
करनाल के सीकरी गांव के रहने वाले हैं मृतक
मृतक मूल रूप से करनाल के सीकरी गांव के रहने वाले हैं और करीब 15 वर्षों से यहां प्रेम नगर में रह रहे हैं। जितेंद्र के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस में थाना प्रभारी रहे हैं जिनकी कुछ साल पहले मौत हो गई थी। मृतक जितेंद्र का एक भाई कई वर्षों से कनाडा में रह रहा है।
