दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सोनीपत। सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल सिंह के मार्गदर्शन में साईबर सेल सोनीपत की टीम ने मार्च माह में विशेष अभियान चलाकर 40 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, विभिन्न कंपनियों के इन सभी मोबाईल फोनों की बाजार में कीमत तकरीबन दस लाख रुपए है।
सभी मोबाइल फोन शुक्रवार दिनांक 03 अप्रैल 2026* को सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल सिंह द्वारा CEIR पोर्टल एवं संबंधित विभागीय अनुसंधान द्वारा प्राप्त कार्यवाही के पश्चात फोन मालिकों को बुलाकर उनके हवाले किए गए।उन्होंने बताया कि साईबर सेल सोनीपत द्वारा लगातार ऐसे मामलों में सफलता हासिल की जा रही है, जहाँ गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है।शिकायतकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई रिपोर्टों के आधार पर मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण कर पुलिस टीमों ने ये मोबाइल फोन बरामद किए। सोनीपत पुलिस ने अब तक इस वर्ष में कूल 117 मोबाईल फोन ढूंढकर उनके असल मालिकों को सोंपे है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि —यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वे तुरंत *नजदीकी पुलिस स्टेशन* में रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर भी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें। इससे मोबाइल की लोकेशन ट्रैक होने और बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।