
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कोटा (आदित्य कश्यप ) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र के पीपलदा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने बताया की इटावा पीपलदा विधानसभा क्षेत्र की बरसो पूरानी मांग ढीपरी चम्बल (कोटा) चाणदा खुर्द (बूंदी ) के मध्य चंबल नदी पर उच्च स्तरीय सबसे लम्बे पुल एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढीपरी चंबल पर रखा गया है इसी तरह इटावा तेजा जी मेला ग्राउन्ड पर उप जिला चिकित्सालय व इण्डोर खेल स्टेडियम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया
विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के करकमलो द्वारा किया जाएगा तथा समारोह की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना करेंगे
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कोटा देहांत ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम चंद गोचर, इटावा नगरपालिका चेयरमैन रजनी सोनी, इटावा प्रधान रिंकू मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानमल कहार सहित अन्य श्रेष्ठ व वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मोजूद रहेंगे
