
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
कांग्रेस के नेता व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूदा हरियाणा सरकार की नीतियों और कार्य शैली पर न केवल सवाल उठाते हैं बल्कि इसे तथ्यों के साथ प्रभावी और कारगर तरीके से पेश भी करते रहे हैं। वह प्रदेश में बेरोजगारी, सरकारी नौकरियों की दोष पूर्ण चयन प्रणाली, भाई भतीजावाद , हरियाणा के हितों से हो रहे खिलवाड़ और सरकार के निरंकुश फैसलों के खिलाफ आवाज उठाने का क्रम जारी रखे हुए हैं उन्होंने अभी एक्स पर लिखा है कि
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी और उनकी सरकार का दुस्साहस देखिए
अरावली के अवैध खनन मामले में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रही है भाजपा सरकार ।
जब अदालत की बात नहीं मान रही भाजपा सरकार तो आम जनमानस का हाल क्या है ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं…
हरियाणा के प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही हैं। वह जिन बिंदुओं पर फोकस कर रहे हैं उनमें यह भी है।
सरकार की मिलीभगत।
लापरवाही।
अदालत का सम्मान नहीं।
निर्देशों का पालन नहीं।
पर्यावरण मुद्दे पर सरकार का हल्कापन।
हाई कोर्ट के आदेश की अनुपालना नहीं।”- ये उपरोक्त बातें उच्च न्यायालय ने हरियाणा की भाजपा सरकार के लिए कहा है..
और ये कार्यशैली हरियाणा की भाजपा सरकार की नाकाबिलियत दिखाती है।

