दक्ष दर्पण समाचार सेवा
बरेली । विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की पुरानी पेंशन की प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा पर बरेली के शिक्षकों में हर्ष की लहर है ज्ञातव्य है कि शिक्षक यह मांग बहुत लंबे समय से कर रहे थे इस कार्य में शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो और एम एल सी महाराज सिंह ने हमेशा शिक्षकों की आवाज विधान सभा में उठाई आज एस वी इंटर कॉलेज बरेली में उनके आगमन पर संघ द्वारा उनको बुके देकर और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया शिक्षक पिछले 22 वर्ष से इस मांग को लेकर आंदोलनरत थे।
अपने स्वागत भाषण में श्री ढिल्लो और कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि शिक्षकों के लिए वे सदैव तत्पर हैं उन्होंने सरकार के साथ शिक्षकों को भी इस मांग को लेकर एकजुट रहने पर धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ इंद्रवार जी, डॉ मनोज सक्सेना, अरविंद कुमार, मीनाक्षी अस्थाना, तलहत जमीर, नरगिस न्याजी, गायत्री देवी, रजनी राठौर, मनोज गुप्ता, मधु चौबे,अजय उपाध्याय, मीना कक्कड़ सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
संघ के जिलाध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

