
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका 19 जनवरी 2026।
शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने कालका के एक साधारण परिवार से शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी फिरोजपुर के वाइस चांसलर की पोस्ट तक पहुंचने वाले डॉक्टर सुरेश शर्मा को शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। प्रोफेसर सुरेश शर्मा ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीएससी, एमएससी, पीजीडीसीए, एमफिल और पीएचडी की डिग्रियां प्राप्त की हैँ।
इस अवसर पर विजय बंसल के साथ संजय बंसल प्रीतम भिवर, राजेश गुप्ता एडवोकेट, रवि शर्मा एडवोकेट, बालक राम मुसाफिर, प्रोफेसर राजीव आदि लोग भी उपस्थित रहे।
विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि कालका वासियों के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि वे कालका के पहले व्यक्ति थे जिन्हें पीएचडी की डिग्री मिली। केवल इतना ही नहीं पंजाब के राज्यपाल द्वारा सुरेश शर्मा शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के पहले स्थाई वाइस चांसलर नियुक्त किए गए हैं। डॉक्टर सुरेश शर्मा ने सन 1978 में गवर्नमेंट स्कूल कालका से अपनी मैट्रिकुलेशन तक की शिक्षा पूरी की। डॉक्टर सुरेश शर्मा ने अमेरिका सहित कई यूरोपियन देशों की यात्रा कर बड़े-बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों में न केवल शोध किया बल्कि वहां पर अपने वक्तव्य भी रखे। विजय बंसल ने कहा कि यह गौरव की बात है कि एक साधारण परिवार में जन्मे सुरेश शर्मा उनके पिता स्कूल टीचर थे साधारण परिवार से वाइस चांसलर के प्रतिष्ठित पद तक का सफर उनकी दृढ़ता समर्पण और शिक्षा के प्रति उत्कृष्ट का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि डॉ सुरेश शर्मा के जीवन की कहानी आज के युवा छात्रों के लिए प्रेरणा का एक शक्तिशाली स्रोत है जो इस विश्वास को मजबूत करती है कि सच्ची लगन, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सीखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सभी बधाओं को पार कर सकती है और उपलब्धि के उच्चतम स्तर तक ले जा सकती है। प्रोफेसर सुरेश शर्मा शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी फिरोजपुर के पहले नियमित वाइस चांसलर के रूप में नियुक्त किए गए हैं इससे पूर्व उपरोक्त यूनिवर्सिटी में अस्थाई तौर पर वाइस चांसलरों की नियुक्ति होती रही है।
विजय बंसल ने बताया कि प्रोफेसर शर्मा को 17 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं जिनमें यूसए के जैकब वोल्फोविट्स अवार्ड, एम्स नई दिल्ली बेस्ट रिसर्च अवॉर्ड, ऐसजी गौर अवार्ड और बायो स्टैटिसटिक्स में एक्सीलेंस अवार्ड शामिल है और एड साइंटिफिक इंडेक्स में उन्हें दुनिया भर के टॉप 2% वैज्ञानिकों में सूचीबद्ध किया गया है।
डॉ शर्मा ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जनरल्स में 150 से ज्यादा रिसर्च पेपर पब्लिश किए हैं और भारत और विदेश में 1250 से ज्यादा गेस्ट लेक्चर दिए हैं। उन्होंने 32 देश में 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और विभिन्न सॉफ्टवेयर पर लगभग 550 वर्कशॉप आयोजित की है।
विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि प्रोफेसर शर्मा ने अपने शिक्षा क्षेत्र में बहुत तरक्की की है ऐसे महान शख्सियत सुरेश शर्मा की वाइस चांसलर के रूप में नियुक्ति से शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी पंजाब में शिक्षा की उन्नति और मजबूत होने की उम्मीद है। यह हमारे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी बात है साधारण व्यक्ति उच्च पद पर विराजमान हुआ है।
गौरतलब है कि शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट इससे पूर्व भी कालका और पंचकूला क्षेत्र से जुड़े हुए छात्रों, खिलाड़ियों सहित अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित कर चुके हैं।
