
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चरखी दादरी – स्थानीय झाडू सिंह चौक निकट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में मेरा युवा भारत केंद्र चरखी दादरी खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वधान दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। यह स्पर्धा जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव व लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जीतेन्द्र सैणी के मार्गदर्शन आयोजित की गई।

कार्यक्रम के पहले चरण में मेरा युवा भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव व लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जीतेन्द्र सैणी का मार्गदर्शन रहा, उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की व चरखी दादरी में सक्रिय रूप से काम करने वाले युवा क्लबो को खेल किट बांटी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद के चेयरमैन बख्शीराम सैनी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पार्षद कुलदीप गाँधी रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र,शील्ड और मेडल खेल किट प्रदान किए।
दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। गर्ल्स खो खो में बाढडा ब्लॉक (खेड़ी बुरा)की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वॉलीवाल में भी बाढडा ब्लॉक की (लाड़ )की टीम प्रथम रही। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में, पुरुष दौड़ में संजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गुलशन ने दूसरा व अमित ने तीसरा । महिला दौड़ में तमन्ना ने प्रथम रितिका ने दूसरा व साइन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और लम्बी कूद पुरुष में अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गुलसन ने दूसरा संजय ने तीसरा । वही महिला लम्बी कूद में प्रथम स्थान सीमा ने प्राप्त किया ने दूसरा रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया शॉट पुट पुरुष में ओहान ने प्रथम जतिन ने दूसरा साहिल ने तीसरा वही महिला वर्ग में मनीषा ने पहला आकांक्षा ने दूसरा मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन बक्सीराम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह प्रेम और सद्भावना की भावना को भी जागृत करता है। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आत्मबल में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य सुरेश यादव ने की, उन्होंने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया । मेरा युवा भारत केंद्र ब्लॉक कोर्डिनेटर प्रवीण गोलागढ़ व कार्यक्रम में सहयोग कर रहे परमजीत ने युवा खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग ले और नियमित रूप से मैदान में खेलने जाए खेलों से आपसी प्रेम भाईचारे के साथ समूह के नेतृत्व की भावना का भी विकास होता है उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में कोई स्थान ना प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को निराश न होकर अगली बार और कोशिश करने का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय विजेताओं को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुरेश यादव, सीमा देवी (सी ई ओ वुमन कब्बडी लेग ) विजेश जांगड़ा (प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा स्पोर्ट्स खो खो एसोसिएशन ) मास्टर संजय शास्त्री, परमजीत कोच,अजय कोच, सोनू कोच, दलबीर डी पी, रिंकू डोहका हरिया, सुंदरपाल फोगाट, कर्मपाल यादव,अविनाश गोलागढ़ आदि मौजूद रहे
