
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जीरकपुर 19 जनवरी (संदीप सैनी) विशाल धर्म सम्मेलन आयोजन में संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामगोपाल जी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के धर्म रक्षा के लिए बलिदान के विषय पर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि पूरे जीरकपुर में इस तरह के 24 कार्यक्रम होने हैं। तथा पूरे पंजाब में भी बहुत से आयोजन होगे। इस कड़ी में यह पहला कार्यक्रम था। दूसरे वक्ता प्रसिद्ध समाज सेवक व फार्मास्यूटिकल कंपनी में डायरेक्ट श्री राजीव शर्मा जी ने भारतीय मूल्यों से राष्ट्रीय निर्माण विषयों परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्य विषय पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि सभी को ये पांच विषय अपने जीवन में उतारने चाहिए।
उन्होंने 100 वर्षों में संघ के द्वारा किए गए कार्यों का समाज में योगदान विषय पर भी विचार रखें।
उसके बाद परमपूज्या स्वामी डॉक्टर अमृता दीदी ने सनातन धर्म के बारे में अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को भारतीय संस्कार सफा सनातन के प्रति जागरुकता देनी चाहिए।
राष्ट्रीय संत हरजीत सिंह जी ने कहा कि हम हिंदू सिख भाई चारे को मजबूत करेगे
और सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प लेंगे
अंत में धर्म सेवा समिति के प्रधान श्री अशोक तिवारी जी ने सभी का धन्यवाद किया तथा संगत को आश्वासन दिया कि इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे।
तिवारी ने कहा अपने घर में बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए
हिन्दू सिख भाई चारे को बज़बूत करने का संकल्प लिया
गौ माता की सेवा करने का संकल्प लिया
किसी भी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में यह संगठन हमेशा समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों में सर्व श्री गुरुदर्शन सैनीजी, N k शर्मा जी, संजीव खन्ना जी, श्री हिंदू तख्त के चंडीगढ़ प्रधान मनीष दूबे धर्मेंद्र शर्मा जी आदि ने आकर शोभा बढ़ाई।
गुरु तेग बहादुर जी के 350वे शहीदी वर्ष को समर्पित धर्म सम्मेलन के लिए विश्रांति में धर्म सेवा समिति का गठन किया गया था । जिसने अशोक तिवारी प्रधान, राजेंद्र शर्मा उप प्रधान, कृष्ण कुमार राणा महासचिव, तथा सुनील विग, कोषाध्यक्ष बनाए गए।
उपप्रधान डॉक्टर विपिन सैनी, अमित मिश्रा, अरुण भारद्वाज, जगबीर सिंह, स्वरूप सिंह, पंकज अग्रवाल, गुरदीप सिंह, अवनीश चौड़ा, स. बी. सिंह
हरपाल राजपूत, वतन शर्मा, चंद्र मोहन, दीपक ठाकुर को बनाया गया है।
इस समिति में चंडीगढ़ अंबाला रोड, नगला रोड, गाजीपुर रोड के बीच में आनेवाली सभी 36 सोसाइटियों और कालोनियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा।
