
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
इंद्री, 4 जनवरी (बलिंदर ) सर्व कल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक से विचार-विमर्श के उपरांत सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सुरेंद्र उड़ाना को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मंच की ओर से बताया गया कि सुरेंद्र उड़ाना लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी ने आशा व्यक्त की कि सुरेंद्र उड़ाना पद की गरिमा को बनाए रखते हुए मंच द्वारा समाज के हित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और संगठन को नई दिशा व मजबूती प्रदान करेंगे।
नियुक्ति पर सुरेंद्र उड़ाना ने मंच की प्रदेश कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष नवीन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से निभाएंगे तथा सर्व कल्याण मंच को समाज में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
