
जयवीर सिंह
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
सोनीपत, 01 जनवरी ।
गन्नौर उपमंडल के गांव राजपुर में 4 माह पहले दिल्ली पुलिस से सहायक उपनिरीक्षक पद से रिटायर हुए दिव्यांग बुजुर्ग दलबीर (61) को उसी की बैसाखी सिर में मारकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह जब बेटा मौके पर पहुंचा, तो उसने पिता का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर से उसका पंचनामा भरवा कर सिविल अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया।
साथ ही पुलिस मामले की हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव राजपुर निवासी संदीप ने बताया कि उसके पिता दलबीर सुबह आए थे और वह प्लॉट पर अकेले रहते थे। जहां सुबह जब प्लॉट पर आकर देखा तो मौके पर उसके पिता का शव पड़ा हुआ था। संदीप का कहना है कि उसके पिता के सिर पर बैसाखी से वार करने से निशाना बने हुए हैं।
परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी सुरेंद्र पर लगाया है। 61 वर्षीय दलबीर का पैर कटने के कारण वह दिव्यांग थे और चलने-फिरने के लिए बैसाखी का सहारा लेता थे। उसकी हत्या उसी बैसाखी से की गई, जो घटनास्थल से बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस से सहायक उपनिरीक्षक पद से चार महीने पहले रिटायर हुए दलबीर की लाश घर के पास ही प्लाट में बनी एक फैक्ट्री में मिली। दलबीर की कई साल पहले आधा पैर कट गया था। पड़ोसी राजबीर की रात को आपसी कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान हमलावरों ने दलबीर पर बैसाखी से हमला कर दिया।
हमले में दलबीर के सिर पर गंभीर चोट आई। खून अधिक बहने और चोट की गंभीरता के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
ऋषिकांत एसीपी गन्नौर ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर दलबीर का शव मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और वारदात के क्रम को समझने की कोशिश की जा रही है।
ऋषिकांत एसीपी गन्नौर ने बताया कि रात को 11 बजे कोई प्लॉट पर कोई आया था। और उसके बाद करीबन 1 से 2 बजे के बीच में रात को हत्या को अंजाम दिया गया है। दलबीर के परिवार में उसकी पत्नी है और उसके दो बेटे विवाहित है और वह प्लॉट में अकेला ही रहता था। प्लॉट पर कोई फैक्ट्री भी लगाई गई है। जहां मौके पर कमरे के दरवाजे की पैड़ी पर खून के निशान मिले हैं। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि दलबीर के सिर के पिछले हिस्से पर वार किए गए हैं।
आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद क्लियर हो पाएगा की हत्या किस चीज से की गई है। हालांकि दलबीर का बेटा संदीप बैसाखी से वार करके हत्या बता रहा है। वही हत्या के कारणों को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जहां हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं और उनकी संख्या कितनी है।
यह अभी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस ने हत्या वारदात में शामिल आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीम में गठित की है। इसमें तीन CIA और एक SHO की टीम काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी आरोपी पकड़ा जाएगा।
