
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जीरकपुर।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आज महिला मंडल जीरकपुर की एक सभा संपन्न हुई । जिसमें उपस्थित सदस्यों ने जहां वर्ष 2025 को अलविदा कहा वहीं 2026 का स्वागत भी गर्म जोशी के साथ किया गया। प्रधान जितेंद्र पाल बब्बू की तरफ से मैसेज दिया गया कि आने वाले वर्ष में भी आप अपनी पंजाबीयत को याद रखें और चूल्हे पर काम करने, भंगड़े पाने गीत गाने ,घर की सफाई खुद करने कपड़े धोने जैसे गृह कार्यों में संलग्न रहे।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को हमेशा याद रखना चाहिए। हम सबके लिए जरूरी है कि हम सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े रहे । ऐसा करके हम अपनी सेहत को ठीक रख सकते हैं।

इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर दीपेंद्र कौर, मनिंदर कौर ,जसविंदर कौर, रविंदर कौर व दीपशिखा और उनके महिला मंडल के साथी मौजूद रहे ।

सब महिलाओं ने जलपान का आनंद लिया और एक दूसरे को नव वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं दी।
