दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
किसी ने सही कहा है कि सड़क पर चलते हुए सावधानी हटी तो समझो दुर्घटना घटी। उत्तराखंड में नैनीताल के एक मुख्य मार्ग पर रविवार को हुई एक दुर्घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिजली बोर्ड की बोलेरो जीप लेकर जा रहा चालक ऐसी गलती करता नजर आ रहा है कि उसी ने उसकी जान ले ली वह भी बहुत ही खतरनाक और दर्दनाक तरीके से। इस चालक ने बिना सही अनुमान और जजमेंट किये गाड़ी को दाएं और मोड कर कर आगे बढ़ना चाहा तो पीछे से आ रहे ट्रक का बैलेंस बना नहीं रह सका और वह बोलोरो गाड़ी के ऊपर गिर गया। ट्रक में भूसा भरा था जिस तरह की दुर्घटना देखने को मिल रही है उससे लगता है कि बोलेरो के चालक को बचने का क्या संभलने का मौका भी नहीं मिला। गनीमत रही कि उसके पास से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों की जान बच गई। इस घटना से हमें सबक लेना चाहिए कि सड़क पर चलते वक्त लेश मात्र भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
