
गौरव राजपुरोहित
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने शनिवार को बड़ा दावा किया है. रोहित गोदारा गैंग का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उसने फायरिंग करवाई है. रोहित गोदारा गैंग के गैंगस्टर महेंद्र डेलाना का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है. पोस्ट में लिखा गया, राम राम सभी भाइयों को… मैं वीरेन्द्र चारण, महेंद्र डेलाना भाइयों, ये जो आज रोनी के घर पर आस्ट्रेलिया सिडनी में फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये जितने भी बड़े बुकी हैं, उनको प्रोटेक्शन देता है और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उनकी मदद करता है. हमने इसको कॉल किया था तो इसने इग्नोर किया था, इसलिए यह तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है. अगर 24 घंटे में हमारे फोन का जवाब नहीं दिया तो फिर अगली बार गोली छाती पर चलेगी, घर पर नहीं और उसके बाद में जो भी तेरा था तेरे परिवार का नुकसान होगा उसका जिम्मेदार तू खुद होगा और जितने भी ये बुकी हैं, सब सुन लेना, जो भी हमारे फोन को इग्नोर करेगा, तो वो ये मत सोचना कि हम उन तक पहुंच नहीं पायेंगे. आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाना, हम वहीं पहुंच जायेंगे. पोस्ट में आगे लिखा गया यह खुद की प्रोटेक्शन नहीं कर सकता, तो तुम्हारी क्या प्रोटेक्शन करेगा और जो भी बुकी हैं वो सुन लेना, तुम ये जो पाकिस्तान में बैठे अपने बापों को फंडिंग कर रहे हो और हमारे देश के साथ धोखा कर रहे हो, उनका वो हाल कर देंगे कि उनकी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी. अभी भी टाइम है आपके पास, समय रहते सुधर जाओ, वरना एक को भी नहीं छोड़ेंगे और दुनिया की कोई भी कंट्री में छुप जाना वहीं ढूंढकर मार देंगे. हमारे लिए कोई भी कंट्री में मारना मुश्किल नहीं है. और जितने भी फोन कर रखे हैं, जवाब देना, वरना दोबारा कॉल नहीं आयेगा हमारा. सीधी गोली आयेगी. टाइम लग सकता है लेकिन माफी नहीं है. जो भी हमारे दुश्मन हैं वो तैयार रहें, जल्द मुलाकात होगी सबसे. गैंगस्टर रोहित गोदारा अंडरवर्ल्ड कि दुनिया में चर्चित बना हुआ है. रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है और रोहित के खिलाफ 40 से ज्यादा हत्या, लूट-डकैती और फिरौती जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. रोहित गोदारा को राजस्थान पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में रखा गया है और रोहित के ऊपर पुलिस और एनआईए दोनों ने इनाम घोषित किया हुआ है. अक्टूबर-नवंबर 2025 में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के करीबी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और दोनों गैंगों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी हुई. हाल ही में दुबई में लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर सिप्पा को मारने की जिम्मेदारी भी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली. राजस्थान में उसके गैंग के सदस्यों द्वारा डॉक्टर और व्यापारी से 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने जैसी घटनाएं भी सामने आईं, गैंगस्टर रोहित गोदारा साल 2025 में एक ऐसा नाम बन चुका है, जो भारत के बाहर भी गैंगवार, गोलीबारी और टकराव की खबरों से जुड़ा है.
