–
(अनिल गहलोत
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को लाल बत्ती स्थित कांग्रेस भवन, पानीपत में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश मलिक व शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने की। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी का ध्वज कांग्रेस भवन पर फहराया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपरा, स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका तथा संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने से लेकर संविधान निर्माण तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और कांग्रेस आज भी गरीब, किसान, मजदूर व वंचित वर्ग की आवाज बनकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण से पूर्व प्रत्याशी सचिन कुंडू, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, वरिष्ठ नेता वरिंदर बुल्ले शाह, शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, कांग्रेस नेता सतपाल रोड, खुशी राम जागलान, शशि लूथरा, डॉ. जगबीर जागलान, अरविंद ढांडा, प्रियांश मलिक, ओमवीर पंवार, सतपाल बाल्मीकि, बलवान बाल्मीकि, सुभाष तंवर सुताना, कृष्ण नौल्था, संतोष शर्मा, देव कुटानी, विजय जैन, भूपी मलिक, नरेंद्र सूरा, संजय गर्ग, राम सिंह रोड, राजबीर पोडिय़ा, राजेंद्र कंडेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
