
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी संजय नायक द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्तियों और बदलावों की घोषणा की गई है। संगठन में युवाओं को सशक्त नेतृत्व देने एवं जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से जिला प्रभार क्षेत्रों में नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष में सोमिल संधू को भिवानी, सिरसा और पानीपत का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गौतम पराग को पलवल, दिनेश पोसवाल को फरीदाबाद, और सरला ढिल्लों को सोनीपत प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री को फरीदाबाद तथा सुरज रेडडू को सिरसा का सह प्रभारी बनाया गया है।
इन बदलावों के माध्यम से संजय नायक ने संगठन की कार्यप्रणाली को और भी मजबूत बनाया है। उनके समर्पण और कुशल नेतृत्व की बदौलत युवा कांग्रेस प्रदेश में नए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करेगी।
हरियाणा युवा कांग्रेस के इस निर्णायक कदम से प्रदेश में युवाओं की भागीदारी और जनसंपर्क बेहतर होगा तथा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

