दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मोहाली 14 सितंबर । पितृ पक्ष के अवसर पर पितृ शांति महा यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पहले आज मोहाली के फेस-10 स्थित श्री दुर्गा मंदिर से मंगल कलश यात्रा का आयोजन बडे ही श्रद्वा-भाव एवम उत्साहपूर्वक किया गया । मंगल कलश यात्रा की अुगवाई श्रीमद भागवत कथा व्यास आचार्य जगदंबा रतूडी की देख-रेख में हुई। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुनील मेहता , नीतू मेहता, अजय मेहता, गौरी मेहता के अलावा श्री दुर्गा मंदिर फेस-10 की मौजूदा प्रधान राजेश शर्मा, महासचिव जेपी तोखी विद टीम और महिला संकीर्तन मंडल अध्यक्ष श्रीमति मीना सैनी विद टीम के अलावा भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि मंगल कलश यात्रा फेस-10 स्थित श्री दुर्गा मंदिर से बैंड बाजों की धुनों, व धार्मिक गीतों के द्वारा इलाके की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल मंदिर में पहुंची । इतना ही नहीं जिस भी जगह से श्रीमद भागवत मंगल कलश यात्रा का आगमन हुआ श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की और भक्ति के माहौल में नृत्य भी किया । इस दौरान समस्त भक्तजन, यजमान परिवार एवम मंदिर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे । कथा व्यास आचार्य जगदंबा रतूडी ने बताया कि श्री दुर्गा मंदिर फेस-10 मोहाली में रोजाना शाम को 14 सितंबर से 20 सितंबर 2025 तक पितृ शांति महा यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन शाम को 4 से 7 बजे तक होगा , उसके बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह प्रातः 8 बजे गणेशादि पूजन,मूल पाठ, पितृ पूजन तर्पण ,पिंडदान,हवन यज्ञ प्रतिदिन होगा । इस मौके पर पंडित राजेश योगाचार्य, पंडित कैन्हैया शास्त्री,पंडित रविंदर भटृट, पंडित हरीश बिजलयान और मंच संचालक पंडित गोपाल मणि मिश्रा,माता श्री बंगला मुखी सभा मोहाली के अध्यक्ष रवि कुमार भी उपस्थित रहे ।

कलश यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु व कथा व्यास आचार्य जगदंबा रतूडी और अन्य श्रद्वालु जानकारी देते हुए
