दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ, 21सितम्बर:-इंडियन नेशनल लोकदल कर्मचारी सैल के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा ने ऐलान किया है कि देश के पूर्व उप-
प्रधानमन्त्री व जननायक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 112वीं जयन्ती को सम्मान दिवस के रूप में रोहतक मनाकर इंडियन नेशनल लोकदल एक इतिहास रचने जा रही है,जिसमें
केवल हरियाणा प्रदेश से ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में जनता व सभी पार्टियों के नेता रैली में पहुंचकर ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजली अर्पित करेगें। ताऊ देवीलाल एक ऐसी शख्सियत थे जो कि न केवल एक कुशल राजनीतिक थे बल्कि गरीब, मजदूर,किसान, कर्मचारी,व्यापारी व कमेरे वर्ग के हितैषी थे। जिन्होने हर वर्ग के हित में कल्याणकारी नीतियां बनाकर उन्हे सुचारू रूप से लागू करने का काम किया। सम्मान दिवस को लेकर बच्चों,युवा व बुजुर्गो में एक खासा उत्साह है जो 25 सितम्बर भारी संख्या में रोहतक पहुंचकर ताऊ देवीलाल के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रदर्शित करने का काम करेंगे।
प्रदेश संयोजक बलवान सिंह दोदवा ने बताया कि चौधरी देवीलाल व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी की नितियों व विचारधारा को आगे बढाने वाले व इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश के सभी हल्कों का दौरा करके प्रदेश के हर वर्ग को निमंत्रण पत्र देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोहतक पहुंचने का आह्वान किया है। आज प्रदेश का हर वर्ग चौधरी अभय सिंह चौटाला की कार्यशैली से काफी प्रभावित है और ये इसी का नतीजा है कि हल्का स्तर के प्रोग्रामों के दौरान इतना जबरदस्त समर्थन मिला है कि जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। बीजेपी,जेजेपी,
कांग्रेस व आम पार्टी के नेता अपनी-
अपनी पार्टी छोड़कर इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हो रहे हैं। उन्होंन बताया कि 25 सितम्बर की रैली इतनी जबरदस्त होगी की रोहतक में पैर रखने को जगह नहीं मिलेगी।
बीजेपी के कुशासन से नाराज व जेजेपी+काग्रेस के गिरते जनाधार से प्रदेश की जनता ने चौधरी अभय सिंह चौटाला को दिल से अपना नेता मान लिया है और सम्मान दिवस रैली में उमङती भीङ उन्हे प्रदेश का अगला मुख्यमन्त्री घोषित करने का काम करेगी। दोदवा ने यह भी बताया कि कर्मचारी प्रकोष्ठ का एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ रोहतक पहुंचकर रैली को और मजबूती प्रदान करने का काम करेगी।